05:56 PM, 01-Nov-2023
SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया बड़ा स्कोर
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 358 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डुसेन ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, डिकॉक ने 10 चौके और तीन छक्के उड़ाए। डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिए। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 24 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन सात गेंद पर 15 और एडेन मार्करम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।
05:15 PM, 01-Nov-2023
SA vs NZ World Cup Live: डुसेन का शतक
रासी वन डर डुसेन ने 101 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शानदार पारी खेली है और दक्षिण अफ्रीका अच्छे स्कोर तक पहुंच चुका है। 42 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 252/2 है।
05:14 PM, 01-Nov-2023
SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा
क्विंटन डिकॉक 116 गेंद में 114 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। अब डुसेन के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं।
04:56 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: डिकॉक का शतक
क्विंटन डिकॉक ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। डुसेन के साथ उन्होंने बेहतरीन साझेदारी की है। डुसेन भी अपने शतक के करीब हैं।
04:35 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: डुसेन-डिकॉक के बीच 150 रन की साझेदारी
डिकॉक और डुसेन के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। डिकॉक शतक के करीब हैं और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के करीब है।
04:32 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: डुसेन का अर्धशतक
डुसेन ने 61 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने डिकॉक का साथ निभाया है और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले गए हैं। 29 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 154/1 है।
03:37 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: डिकॉक का अर्धशतक
क्विंटन डिकॉक ने 62 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 124/1 है।
03:33 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: डिकॉक-डुसेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
क्विंटन डिकॉक और रासी वन डर डुसेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 94/1 है।
02:55 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। क्विंटन डिकॉक और डुसेन क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 57/1 है।
02:54 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 43 रन बनाए
दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 43 रन बनाए हैं। डिकॉक और डुसेन क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
02:52 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा
38 रन पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। कप्तान तेम्बा बावुमा 28 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया।
02:44 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं। दोनों ने अच्छी शुरुआत की है। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 15/0 है।
01:38 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोइत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।
01:34 PM, 01-Nov-2023
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी हैं। न्यूजीलैंड की टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टिम साउदी की वापसी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम में तबरेज शम्सी की जगह कगिसो रबाडा टीम में लौटे हैं।
01:04 PM, 01-Nov-2023
SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 रन का लक्ष्य, डिकॉक और डुसेन ने लगाया शतक
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने छह मैच में पांच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, पर न्यूजीलैंड ने छह में से चार मैचों को अपने नाम किया है। उसके आठ अंक हैं।