09:20 AM, 05-Nov-2023
सचिन पायलट के खास के नाम
कांग्रेस ने अपनी छठी सूची में 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। छठी लिस्ट में सचिन के साथियों का नाम है। सचिन के सबसे खास अभिमन्यु पूनियां, मनीष यादव को फिर कांग्रेस ने मैदान में उतार दिया है। ये दो चेहरे ऐसे हैं जो युवा हैं और सचिन के साथ दिखते हैं. वहीं भरतपुर की सीट को आरएलडी के लिए छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात चौमूं सीट से इस बार महिला को टिकट मिला है। ये चेहरे ऐसे हैं जो युवा हैं और काफी चर्चा में रहते हैं। आमेर से प्रशांत शर्मा को फिर मौका मिला है।
08:40 AM, 05-Nov-2023
गहलोत के करीबी हैं जोशी
मंत्री महेश जोशी को लंबा इंतजार कराने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें दरकिनार कर दिया। महेश जोशी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। शनिवार देर रात जारी कांग्रेस प्रत्याशियों की छठी सूची में भी जोशी का नाम नहीं मिला। वे जिस हवामहल सीट से विधायक हैं वहां से आरआर तिवाड़ी को टिकट दे दिया गया।
08:17 AM, 05-Nov-2023
Rajasthan Election 2023 Live: लंबे इंतजार का जोशी को नहीं मिला मीठा फल; छठी सूची में पायलट के करीबियों को जगह
कांग्रेस ने शनिवार शाम को अपनी छठी सूची जारी की। इस सूची में 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस की छठी लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम आर आर तिवाड़ी का है, जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा भी कई नाम ऐसे हैं जो दिन में नामांकन कर चुके थे और उन्हें देर रात प्रत्याशी घोषित किया।