You are currently viewing Mp Election 2023 Live:शिवराज बोले- लूट के माल पर लड़ रहे हैं जय-वीरू, नकुलनाथ ने पिता के लिए की भविष्यवाणी – Mp Election 2023 Live Update Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress Bjp Candidate List

Mp Election 2023 Live:शिवराज बोले- लूट के माल पर लड़ रहे हैं जय-वीरू, नकुलनाथ ने पिता के लिए की भविष्यवाणी – Mp Election 2023 Live Update Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress Bjp Candidate List


10:04 AM, 01-Nov-2023

2200 में से सिर्फ आठ कैदी कर पाएंगे मताधिकार का प्रयोग

केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में 2200 से अधिक कैदी हैं। 17 नवम्बर 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। लेकिन मात्र आठ कैदी ही अपने मत का प्रयोग कर पाएंगे। हालांकि जो अन्य बंद कैदी हैं उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन नियम अनुसार विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों को वोट डालने की अनमुति नहीं होती, इसलिए केवल आठ कैदी ही अपने मताधिकार का उपयोग चुनाव में कर पाएंगे।

09:12 AM, 01-Nov-2023

कांग्रेस के दो प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के विधि विभाग ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल भैया और मनोज शुक्ला पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीजेपी ने इन दोनों ही प्रत्याशियों की शिकायत चुनाव आयोग में की है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने शिकायत में कहा चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह ने तय फॉर्मेट में संपत्ति का वितरण नहीं दिया है। उन्होंने नामांकन में कई कॉलम रिक्त रखे हैं। वहीं, नरेला से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला का नामांकन निरस्त करने की मांग भी बीजेपी ने की है। भाजपा का आरोप है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला के शपथ पत्र में शासकीय देनदारियों और परिवार सहित जानकारी छिपाई गई हैं। 

08:06 AM, 01-Nov-2023

दिग्विजय से नाराजगी पर कमलनाथ की सफाई

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच सामने आ रहीं नाराजगी की खबरों पर मंगलवार को खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सफाई दी। उन्होंने भोपाल में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिस तरह की खबरें चल रही हैं, ऐसी कोई बात नहीं है। दिल्ली में प्रियंका जी, राहुल जी और खड़गे जी के दौरे को लेकर बैठक हुई थी। इसमें हमने इन सभी नेताओं के दौरे और सभाओं को लेकर विचार-मंथन किया है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं है।

07:53 AM, 01-Nov-2023

नकुलनाथ ने की भविष्यवाणी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे नकुल नाथ ज्योतिष बन गए हैं। पहले उन्होंने अपनी संसदीय सीट की तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषित की। बाद में जब कांग्रेस की लिस्ट आई तो यही नाम उसमें शामिल रहे। अब नकुल नाथ बोले हैं कि सात दिसंबर को कमलनाथ फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

07:37 AM, 01-Nov-2023

MP Election 2023 Live: शिवराज बोले- लूट के माल पर लड़ रहे हैं जय-वीरू, नकुलनाथ ने पिता के लिए की भविष्यवाणी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मनमुटाव की खबरों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह जय-वीरू की जोड़ी लूट के माल के लिए लड़ रही है। जय-वीरू का झगड़ा लूट के माल के लिए है। इस पर कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “शिवराज जी, जय और वीरू ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था। मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से त्रस्त है। अत्याचार के अंत का समय आ गया है। बाकी आप समझदार हैं।”

 

Leave a Reply