You are currently viewing Dhanteras 2023:धनतेरस पर गोल्ड खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान – Dhanteras 2023 Gold Buying Tips: Things To Keep In Mind Before Buying Gold

Dhanteras 2023:धनतेरस पर गोल्ड खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान – Dhanteras 2023 Gold Buying Tips: Things To Keep In Mind Before Buying Gold


Dhanteras 2023 Gold Buying Tips: त्योहारी सीजन चल रहा है। दिवाली और धनतेरस आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। धनतेरस के मौके पर बाजार में रौनक काफी बढ़ जाती है। इस दौरान लोग बड़े पैमाने पर सोने और चांदी से बनी ज्वैलरी और बाकी दूसरी चीजों की खरीदारी करते हैं। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना गया है। अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। बीते सालों में ऐसा कई बार देखा गया है कि फेस्टिव सीजन में कई ज्वैलर ने लोगों के साथ ठगी की है। ऐसे में एक आम ग्राहक होने के नाते सोना खरीदते समय आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं – 




सर्टिफाइड गोल्ड की करें खरीदारी

अगर आप धनतेरस के दिन सोना खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको BIS मानकों से प्रमाणित सोने को खरीदना चाहिए। BIS मानक इस बात की पुष्टि करते हैं कि आपके द्वारा खरीदा गया सोना शुद्ध और क्वालिटी वाला है। 



भरोसेमंद ज्वैलर से खरीदें ज्वैलरी

धनतेरस के दिन अगर आप सोने के आभूषण को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप अपने भरोसेमंद ज्वैलर से ही आभूषणों की खरीदारी करें। ऐसा करने पर आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। 


डिस्काउंट

धनतेरस और दिवाली के मौके पर कई ज्वैलरी शॉप पर सोने के आभूषणों को खरीदने पर डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप अपने इलाके में जहां अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। वहां से ज्वैलरी को खरीदकर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। 


Leave a Reply