08:04 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: अर्धशतक लगाकर मिचेल मार्श
मिचेल मार्श अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। मार्श ने आउट होने से पहले 51 गेंद पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 18 और जोश इंगलिश आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
07:13 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। दिलशान मदुशंका की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। मदुशंका की गेंद पर वॉर्नर के पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें सीधे आउट दे दिया। वॉर्नर ने रिव्यू लिया। पहले तो ऐसा लगा कि गेंद लेग स्टंप से बाहर की तरफ जा रही है, लेकिन ट्रैकर में यह दिखा कि गेंद विकेट को छूकर निकल रही है। ऐसे में अंपायर्स कॉल करार दिया गया और वॉर्नर आउट हो गए। वह पवेलियन लौटते समय काफी गुस्से में दिखाई। मदुशंका ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार ओवर में दो विकेट पर 24 रन है। मिचेल मार्श 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
07:02 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में बनाए 15 रन
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर उतर चुके हैं। दोनों ने आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर में 15 रन बना लिए। लहिरू कुमारा की गेंद पर मिचेल मार्श ने एक चौका और डेविड वॉर्नर ने एक छक्का लगाया।
06:06 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को मिला आसान लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेट दिया है। लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।
निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
05:55 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: श्रीलंका को दोहरा झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। उसे आठवां झटका महीश तीक्ष्णा के रूप में लगा। वह 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। एडम जम्पा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। तीक्ष्णा पांच गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद लहिरू कुमारा आउट हो गए। कुमारा आठ गेंद पर चार रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए।
05:35 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: जम्पा को मिली तीसरी सफलता
श्रीलंका को सातवां झटका एडम जम्पा ने दिया। उन्होंने चमिका करुणारत्ने को 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। करुणारत्ने 11 गेंद पर दो रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर में सात विकेट पर 196 रन है।
05:29 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: वेलालगे रन आउट
श्रीलंका को छठा झटका दुनिथ वेलालगे के रूप में लगा। वह रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। वेलालगे ने नौ गेंद पर दो रन बनाए और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रनआउट किया। श्रीलंका का स्कोर 37 ओवर में छह विकेट पर 187 रन है। चरित असलंका 10 और चमिका करुणारत्ने एक रन बनाकर नाबाद हैं।
05:19 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: श्रीलंका को पांचवां झटका
श्रीलंकाई टीम को 178 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। धनंजय डिसिल्वा को मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया। वह सात रन बना सके। फिलहाल चरिथ असलंका और दुनिथ वेलालगे क्रीज पर हैं।
04:44 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: बारिश ने डाला खलल
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में बारिश ने खलल डाला है। मैच को रोक दिया गया है। श्रीलंका ने खेल रुकने के समय 32.1 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। धनंजय डी सिल्वा सात और चरित असलंका चार रन बनाकर नाबाद हैं।
04:29 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: जम्पा को मिली दूसरी सफलता
एडम जम्पा ने मैच में अपना दूसरा विकेट ले लिया है। उन्होंने 30वें ओवर की पहली गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को आउट कर दिया। समरविक्रमा ने आठ गेंद पर आठ रन बनाए। वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर आए हैं।
04:20 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में वापसी कर ली है। कप्तान पैट कमिंस द्वारा दो विकेट लेने के बाद टीम का हौसला बढ़ गया है। लेग स्पिनर एडम जम्पा ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस को आउट कर दिया। मेंडिस 13 गेंद पर नौ रन बनाकर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। श्रीलंका का स्कोर 28 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन हो गया है। चरित असलंका के साथ सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं।
04:13 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: पैट कमिंस ने लिया दूसरा विकेट
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता भी कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई। उन्होंने 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल परेरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। परेरा ने 82 गेंद पर 78 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।
03:58 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली सफलता
ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई। उन्होंने 22वें ओवर की चौथी गेंद पर पथुम निसांका को आउट किया। निसांका 67 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। श्रीलंका का स्कोर 24 ओवर में एक विकेट पर 145 रन है। कुसल परेरा 70 और कुसल मेंडिस चार रन बनाकर नाबाद हैं।
03:38 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: श्रीलंका के दोनों ओपनर्स ने लगाया अर्धशतक
श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। श्रीलंका ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 114 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा 54 और पथुम निसांका 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
03:20 PM, 16-Oct-2023
AUS vs SL Live: परेरा-निसांका ने दिलाई मजबूत शुरुआत
पथुम निसांका और कुसल परेरा ने श्रीलंकाई टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 16 ओवर में 91 रन जोड़ लिए हैं और श्रीलंका का अब तक कोई विकेट नहीं गिरा है। परेरा 42 रन और निसांका 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं।