लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक अल्बम में छठी मैया के गीत खूब सुनने को मिलते है। छठ महापर्व के एक हफ्ते पहले से ही छठी मैया पर बने भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते है। इस महापर्व पर भोजपुरी के हर गायक का छठी मैया पर म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है। अभिनेत्री से गायिका बनी अक्षरा सिंह ने महापर्व छठ पर ‘छठी मईया करिहा दुलार’ एल्बम रिलीज कर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Animal: ‘एनिमल’ के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
दरअसल, भोजपुरी गायकों के गानों का दर्शकों का बहुत बड़ा वर्ग है। जब भी कोई त्यौहार नजदीक आता है तो भोजपुरी गायक पहले से ही गानों की रिकार्डिंग और उसकी शूटिंग की तैयारी में जुट जाते हैं और त्यौहार के एक हफ्ता पहले ही म्यूजिक वीडियो रिलीज कर देते हैं। अक्षरा सिंह भी अपने फैंस के लिए हर त्यौहार पर कोई ना कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज करती ही हैं, लेकिन इस बार व्यस्तता के चलते वह पहले से म्यूजिक वीडियो तैयार नहीं कर पाई। इसलिए उन्होंने एक ही दिन में गाने की रिकॉर्डिंग की और उसी रिकॉर्डिंग की वीडियो बनाकर रिलीज कर दी।
यह भी पढ़ें: KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात